Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsIllegal Encroachment Notices Issued to 60 Vendors on Bhadohi-Gopiganj Road
लोक निर्माण विभाग ने 60 दुकानदारों को जारी नोटिस

लोक निर्माण विभाग ने 60 दुकानदारों को जारी नोटिस

संक्षेप:

Bhadoni News - ज्ञानपुर, भदोही-गोपीगंज मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने 60 दुकानदारों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। यदि 15 दिनों के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ काटने का काम भी शुरू किया है, जिससे जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

Dec 18, 2025 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले कुल 60 दुकानदारों को विभागीय स्तर से नोटिस जारी कर दी गई है। इनके द्वारा स्वयं अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर पटरी पर चौड़ीकरण कार्य संग पेड़ काटने का काम चल रहा है। नोटिस संग दुकानदारों को 15 दिनों का अल्टीमेट दिया गया है। ज्ञानपुर-भदोही मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बीते तीन से चार महीने से मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए दोनों छोर पर लगे पेड़ों की कटाई से लेकर अन्य कार्य किया जा रहा है, लेकिन दुर्गागंज त्रिमुहानी से लेकर भदोही शहर तक करीब 60 ऐसे दुकानदारों को नोटिस थमाई गइ है जो अतिक्रमण किए हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुकानदारों ने आगे का हिस्स बढ़ाकर सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। लोक निर्माण विभाग के एई सुभषाचंद्र ने बताया कि पूर्व में सौ से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस जारी करने की तैयारी थी। लेकिन इनमें करीब 40 ऐसे दुकानदार हैं जो ठेला-खुमचा लगाकर अवैधक कब्जा किए थे और स्वेच्छा से हटा भी लिए हैं। ऐसे में अब 60 लोगों को ही नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का अल्टीमेट दिया गया है। कुछ दिन पूर्व राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर ऐसी दुकानों को चिन्हित किया था। अब करीब 60 दुकानदारों को नोटिस देकर सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। इसको लेकर दुकानदारों की धड़कने बढ़ गई है। विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यापारी भी सकते हैं आ गए हैं। दशकों से कारोबार करने वाले व्यापारी झटके में हटाने को लेकर चिंतित होने लगे हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की माने तो अवैध कब्जा जनता की सुविधा के लिए हटवाया जाएगा। अवैध कब्जा हटा तो आए दिन लग रहे जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। हालांकि व्यापारी अवैध कब्जा हटाने को लेकर सकते में आ गए हैं।