दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी दाल मंडी में ती

दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी

सुरियावां, हिंदुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर दाल मंडी में सड़क पर हुआ अवैध कब्जा परेशानी का सबब बना हुआ है। दाल मंडी स्थित करीब तीन सौ मीटर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है। दुकानदार बिक्री का सामान पटरी पर ही रख दे रहे हैं। इसके चलते आए दिन राहगीरों और दुकानदारों के बीच विवाद हो रहा है।

अतिक्रमण की समस्या

नाला क्षतिग्रस्त होने से उस पर लगा पटिया कई स्थानों पर धंस गया है। इससे बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। नागरिकों की मानें तो सुरियावां स्थित दाल मंडी में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे दुकानदार हैं जो पटरी पर ही बिक्री का सामान रख दे रहे हैं। दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोगों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दाल मंडी से चौरसिया बस्ती जाने वालों को भी परेशानी हो रही है। सड़क की पटरी पर दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है।

Voice of UP

दुकानदारों और ग्राहकों के बीच विवाद

नवरात्र में दूर-दराज के ग्रामीण खरीदारी को आ रहे हैं। ऐसे में दुकानों के बाहर रखे सामान से हटने को लेकर भी दुकानदार ग्रामीणों से विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। तीन सौ मीटर लंबी प्रमुख सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गई है। नाला क्षतिग्रस्त होने से पटिया धंस गया है।

नागरिकों की मांग

उपेक्षा का दंश झेल रहे नागरिक कई बार सड़क की नवीनीकरण कराने के साथ ही चौड़ाई बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इस पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सुबह और दोपहर में तो स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन शाम ढलते ही बाहरी ग्राहक आने से भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क की पटरी पर रखा सामान परेशानी का सबब बन जाता है। बाइक और साइकिल सवार सामान के संपर्क में आते ही विवाद की स्थिति बन जाती है। दाल मंडी जैसे प्रमुख बाजार में अवैध कब्जा गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

सामान्य प्रश्न

सुरियावां में अवैध कब्जे की समस्या क्या है?
सुरियावां में दाल मंडी स्थित सड़क पर अवैध कब्जा हुआ है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों के बीच विवाद हो रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।