दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

सुरियावां के वार्ड नंबर सात की दाल मंडी में अवैध कब्जे के कारण सड़क पर परेशानी बढ़ गई है। दुकानदार सामान सड़क पर रख रहे हैं, जिससे राहगीरों और दुकानदारों के बीच विवाद हो रहा है। नाला क्षतिग्रस्त होने से सड़क जर्जर हो गई है, जिससे बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। नागरिक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

दाल मंडी में तीन सौ मीटर अतिक्रमण से परेशानी

सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर दाल मंडी में सड़क पर हुआ अवैध कब्जा परेशानी का सबब बना हुआ है। दाल मंडी स्थित करीब तीन सौ मीटर सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है। दुकानदार विक्री वाले सामान को पटरी पर ही रख दे रहे हैं। इसके चलते आए दिन राहगीरों और दुकानदारों में विवाद हो रहा है। नाला क्षतिग्रस्त होने से उसपर लगा पटिया कई स्थानों पर धंस गया है। इससे बाइक सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। नागरिकों की माने तो सुरियावां स्थित दाल मंडी में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे दुकानदार हैं जो पटरी पर ही बिक्री वाला सामान रख दे रहे हैं।

दूर-दराज से खरीदारी करने आए लोगों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दाल मंडी स्थित उमर से चौरसिया बस्ती में जाने वालों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की पटरी पर दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है। नवरात्र में दूर-दराज के ग्रामीण खरीदारी को आ रहेे हैं। ऐसे में दुकानों के बाहर रखे सामान से सटे नहीं कि दुकानदार ग्रामीणों से विवाद करने पर आमदा हो जा रहे हैं। तीन सौ मीटर लंबी प्रमुख सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो गई है। नाला क्षतिग्रस्त होने से पटिया धंस गई है। उपेक्षा का दंश झेल रहे नागरिक कई बार सड़क की नवीनीकरण कराने के साथ ही चौड़ाई बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सुबह और दोपहर में तो थोड़ा गनीमत होता है। लेकिन शाम ढलते ही बाहरी ग्राहंक आने से भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क की पटरी पर रखे बिक्री वाले सामान परेशानी का सबब बनने लगते हैं। बाइक और साइकिल सवार सामान के संपर्क में आए नहीं कि मनबढ़ दुकानदार विवाद करने पर उतारु हो जाते हैं। दाल मंडी जैसे प्रमुख बाजार में अवैध कब्जा का होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।