होमगार्ड परीक्षा में केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की रहेगी तैनाती

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

होमगार्ड परीक्षा में केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की रहेगी तैनाती होमगार्ड परीक्षा में केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की रहेगी तैनाती होमगार्ड परीक्

होमगार्ड परीक्षा में केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की रहेगी तैनाती

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम शैलेश कुमार एसपी अभिनव त्यागी ने होमगार्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों संग तैयारी संबंधित बैठक लिए। हर केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की तैनाती को निर्देशित किए। चेताए कि परीक्षा ड्यूटी में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। होमगार्ड परीक्षा में कुल 14.976 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान डीएम ने बताया कि होमगार्ड परीक्षा जिले में कुल छह केंद्रों पर कड़ाई से होगी। होमगार्ड परीक्षा जिले में 25, 26 एवं 27 अप्रैल परीक्षा को होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह दस से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली शाम तीन से बजे से पांच बजे तक होगा।

परीक्षा तिथियों के प्रत्येक पालियों में 2496, प्रत्येक दिन में 4992 तथा कुल तीन दिन में कुल 14976 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्णत: नकल-विहीन, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जो परीक्षा की समुचित निगरानी करेंगे। निर्देशित किए कि समस्त परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्रों पर समय से प्रश्नपत्र एवं अन्य परीक्षा सामग्री सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। परीक्षा में नामित अधिकारियों का चक्रमण केंद्रों पर निरंतर बना रहेगा। निर्देश दिए कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर समय से विद्यार्थी पहुंचे। हर केंद्रों पर मजिस्ट्रेट संग पर्याप्त पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। नामित अधिकारी परीक्षा के पूर्व ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें, ताकि अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत ना हो। यातायात व्यवस्था भी सुचारु रूप से रखाा जाए। इस मौके पर एएसपी शुभम अग्रवाल, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए अमित पांडेय, एआरटीओ राम सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।