रंग-गुलाल की सजी दुकानें, बाजारों में बढ़ी रौनक

Mar 01, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - रंग-गुलाल की सजी दुकानें, बाजारों में बढ़ी रौनक रंग-गुलाल की सजी दुकानें, बाजारों में बढ़ी रौनक रंग-गुलाल की सजी दुकानें, बाजारों में बढ़ी रौनक रंग-गुलाल

रंग-गुलाल की सजी दुकानें, बाजारों में बढ़ी रौनक
भदोही, संवाददाता। उत्साह व उमंग होली त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रंगभरी एकादशी के बाद से ही दुकानों पर रंग-गुलाल और टोपी, मुखौटा की बिक्री बढ़ गई है। रंगों और उमंगों के इस त्योहार की आहट के साथ ही दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। भदोही शहर, गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, घोसिया-खमरिया, ऊंज, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, चौरी और मोढ़ समेत समस्त छोटे-बड़े बाजार स्थित दुकानों पर रात्रि दस बजे तक त्योहारी सामानों की खरीद हो रही है। दुकानों पर गुलाल, अबीर, पिचकारी, रंग-बिरंगे गुब्बारे और होली की सजावटी सामग्री की बिक्री काफी बढ़ गई है। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली और टैंक वाली बड़ी पिचकारियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, युवाओं के बीच हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों की मांग में वृद्धि देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार, लोग अब त्वचा और आंखों की सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं, जिसके कारण केमिकल मुक्त रंगों की बिक्री बढ़ी है। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। गुजिया, मठरी, नमकीन और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और ऑफर भी घोषित किए हैं। कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं और युवा खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा और रंगीन दुपट्टों की बिक्री में तेजी आई है। होली को लेकर बाजारों में उत्साह और उमंग का माहौल है। व्यापारी बेहतर बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि आमजन त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में व्यस्त हैं। शहर में जगह-जगह होली का अस्थाई बाजार सजकर तैयार हैं, जहां पर हर्बल गुलाल के साथ पिचकारी, सफेदा,तरह-तरह की रंग बिरंगी टोपी, होली खेलने के लिए स्लोगन लिखी सफेद कार की टी-शर्ट और होली में उपयोग होने वाले बच्चों के आइटम्स की भरमार हैं। शहर के न्यू मार्केट और पुराने शहर के चौक बाजार इलाके में लगी दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि पर्व के दौरान उत्पादों पर महंगाई की मार होने से लोगों में निराशा भी देखी जा रही है। अबीर-गुलाल के साथ ही पिस्टल, राकेट, गिटार के साथ ही संगीत की तान छोड़ने वाली पिचकारी बच्चों को खूब लुभा रही है। होली के रंग से बाल की सुरक्षा के लिए बाजार में बनावटी बाल भी उपलब्ध हैं। दुकानों मे विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं। कपड़ों की दुकान के बाहर हैंगर पर होली की पोशाक भी लगनी शुरू हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
केमिकल रंगों से ग्राहंकों का मोंह भंग

ज्ञानपुर। होली पर्व पर लोग सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं। यहीं कारण है कि इस वर्ष होली पर्व पर केमिकल रंगों से ग्राहकों का मुंह भंग हो गयाहै। लोग बच्चों की त्वचा और पर्यावरण को ध्यान में रखकर हर्बल रंग, फूलों से बने गुलाल और देसी पिचकारी अधिक खरीद रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में सुरक्षित रंगों की बिक्री कई गुना बढ़ी है और स्वदेशी उत्पादों को ग्राहकों का भरोसा मिल रहा है। जिससे स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

दुकानों पर गुझिया बनकर तैयार

ज्ञानपुर। होली पर्व को लेकर दुकानों पर गुझिया बनकर तैयार हो गया है। शनिवार से ही लोग अपने करीबियों को होली की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराने के लिए गुझिया दे रहे हैं। दुकानदारों की माने तो इस वर्ष मिठाई के सापेक्ष गुझिया की मांग बढ़ी है। नगरीय इलाके में लोग सामान लेकर घर पर बनाने के बजाए दुकानों से दो-चार किलो गुजिया लेकर काम निकाल ले रहे हैं। वहीं, अपनों में वितरित करने के लिए भी एक और दो किलो डिब्बा में लोग गुझिया को पैक करा रहे हैं। मिठाई के प्रति इस वर्ष ग्राहकों में कम रुझान दिख रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।