फगुआ और बेलवरिया गानों पर झूमे लोग

Mar 03, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - गोपीगंज के कौलापुर गांव में सोमवार को होलिका दहन पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। क्षेत्र के प्रसिद्ध बेलवरिया और फगुआ गायक, जैसे रामकृष्ण मिश्र और लालचंद मिश्र, ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। लोग एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। यह समारोह गांव में हर साल की तरह धूमधाम से मनाया गया।

फगुआ और बेलवरिया गानों पर झूमे लोग

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ विकास खंड के कौलापुर गांव में सोमवार को होलिका दहन पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल प्रमुख फगुआ, बेलवरिया गायक कलाकारों ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व की भांति इस वर्ष भी गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के माने जाने बेलवरिया और फगुआ गीत गायक रामकृष्ण मिश्र, लालचंद मिश्र, रवि प्रकाश मिश्र, कैलाश नाथ सहित क्षेत्र के अन्य बेलवरिया फगुआ गीत गायकों ने अपने गीत से समा बांध दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सहित आसपास के लोगों ने जहां एक और बेलवरिया व फगुआ गीत का आनंद लिया वहीं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र, कमलेश यादव, महेश यादव, राजेश पांडेय आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।