जवानों संग सड़कों पर उतरे अफसर, किया संवाद
Bhadoni News - ज्ञानपुर में होलिका दहन और होली के पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर पैदल मार्च किया और लोगों से मिलकर पर्व को मिलकर मनाने का आह्वान किया। सुरक्षा और शांति का संदेश देते हुए, सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप पोस्ट करने से बचने की सलाह भी दी गई।

ज्ञानपुर, संवाददाता। रंगोत्सव के पर्व होलिका दहन, होली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में सोमवार को अफसरों ने सड़क पर जवानों के साथ उतर कर पैदल मार्च किया। लोगों से संवाद करके पर्व मिल जुलकर मनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्मादियों को चेताया भी। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया। तहसील ज्ञानपुर के उप जिलाधिकारी भान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के साथ गोपीगंज क्षेत्र में हाईवे, कस्बों एवं बाजारों में पैदल भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान आम जनमानस एवं व्यापारियों को सुरक्षा, शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण एवं स्वस्थ सामाजिक माहौल का भरोसा दिलाया गया।
अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा उपजिलाधिकारी भदोही अरुण गिरी एवं क्षेत्राधिकारी अशोक के साथ तहसील भदोही के प्रमुख कस्बों, मार्गों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तहसील औराई क्षेत्र में भी क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी द्वारा घोसिया सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का संदेश गया। अफसरों ने सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप पोस्ट करने से बचने की सलाह दी। साथ ही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल कर उसके निस्तारण का आदेश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



