ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम आज: संबोधित करेंगे प्रवीण तोगड़िया

हिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम आज: संबोधित करेंगे प्रवीण तोगड़िया

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया का जिले में आज यानि चार दिसंबर को आगमन हो रहा है। जीटी रोड से सटे माधोसिंह घोसिया...

हिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम आज: संबोधित करेंगे प्रवीण तोगड़िया
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीFri, 03 Dec 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भदोही। संवाददाता

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया का जिले में आज यानि चार दिसंबर को आगमन हो रहा है। जीटी रोड से सटे माधोसिंह घोसिया के पास औरंगाबाद गांव में उमेश सिंह के आवास पर वे दिन में एक बजे पहुंचेंगे। वहां पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद हिन्दू रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह जानकारी विन्ध्याचल विभाग अध्यक्ष संतोष दुबे ने देते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का काम किया जाएगा। कार से वे प्रयागराज से भदोही और फिर काशी की ओर रवाना होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें