दिल्ली ब्लास्ट: कालीन नगरी में हाई अलर्ट

दिल्ली ब्लास्ट: कालीन नगरी में हाई अलर्ट

संक्षेप:

Bhadoni News - दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद भदोही में हाई एलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और मुख्य स्थानों पर जांच अभियान शुरू किया है। नगरवासियों ने घटना की निंदा की और पुलिस की सतर्कता की सराहना की। लोगों ने खुफिया तंत्र की सक्रियता पर भी ध्यान देने की मांग की।

Nov 11, 2025 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

भदोही, संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद सूबे के साथ ही कालीन नगरी में भी हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं इसके दूसरे दिन यानि मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक ठंड में पुलिस के जवान शहर के विभिन्न इलाकों का गश्त करते दिखे। वहीं नगरवासियों ने घटना की निंदा और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विभाग के आला अफसरों ने दिल्ली में ब्लास्ट के बाद सतर्क रहने का निर्देश दिया था। ऐसे में सोमवार रात में ही जांच अभियान को चलाया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले के प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों, बैंकों, जिला जेल, रेलवे स्टेशनों, बाजारों, चौराहों, तिराहों आदि स्थानों लगातार चेकिंग किया जा रहा है। आह्वान किया कि कुछ संदिग्ध नजर आए तो मामले की जानकारी यूपी-112 को दें ताकि संबंधित थाना और पुलिस चौकी के जवान वहां पर जल्द से जल्द पहुंच सकें। वहीं लोगों ने देर से ही सही लेकिन पुलिस के इस कदम को सराहा। कहा कि कोई हादसा होने के बाद ही जवानों और अफसरों की तंद्रा भंग होती है। पुलिस के जवान तो रोज पैदल मार्च करते हैं लेकिन खुफिया तंत्र के जवान रेलवे स्टेशनों और थानों के आसपास के क्षेत्रों में ही नजर आते हैं। एसपी से उन्हें भी लगातार सतर्क रहने का आदेश देने की मांग की। साथ ही मांग किया कि जांच के नाम पर आम आदमी को परेशान भी ना किया जाए।