ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमेंहनती विद्यार्थियों की हर तरफ होती है विशेष पहचान: प्राचार्य

मेंहनती विद्यार्थियों की हर तरफ होती है विशेष पहचान: प्राचार्य

ज्ञानपुर। निज संवाददाता काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में के जीव विज्ञान विभाग में...

मेंहनती विद्यार्थियों की हर तरफ होती है विशेष पहचान: प्राचार्य
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीMon, 15 Feb 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्ञानपुर। निज संवाददाता

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में के जीव विज्ञान विभाग में जल व वन विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मानव जीवन में जल व वृक्ष का क्या महत्व पर प्रकाश डाला डाया।

इस दौरान कालेज के प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे ने कहा कि मेंहनती विद्यार्थियों की हर स्थान पर विशेष पहचान होती है। जो छात्र-छात्रा जितना मेंहनत करता है उसे उतना ही सफलता मिलती है। हरे वृक्षों की तेजी से हो रही कटाई पर्यावरण को दूषित करता जा रहा है। वक्षों का कटान इसी तरह होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम हाथ में पैसा लेकर घुमते रहेंगे लेकिन हमें शुद्ध हवा नसीब नहीं होगा। डा. अवधेश सिंह ने कहा कि मानव जीवन में व्यर्थ हो रहा जल गंभीर चिंता का विषय है। जल का संरक्षण किया जाना अत्यंत जरुरी है। तेजी से जनसंख्या वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में पीने लायक पानी उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस मौके पर डा. रत्नेश कुमार, डा. हेंमत कुमार, डा. मनीषा, डा. रविंद्र कुमार पांडेय, बृजराज, तहनियात अंसारी, वंदना, शिवानी, धैर्य, विवेक मौर्य, प्रतिमा यादव, शिवम मिश्र, इरफान अंसारी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें