Bhadoni News: ज्ञानपुर में झमाझम, भदोही में बूदाबांदी कर निकले बदरा

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: ज्ञानपुर में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने गर्मी से राहत प्रदान की है, लेकिन जलभराव के कारण लोगों को परेशानियां भी हो रही हैं। स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन प्रशासन की सूचना में कमी के कारण अभिभावक नाराज हुए। बारिश ने कालीन के कामकाज को भी प्रभावित किया है।

Bhadoni News: ज्ञानपुर में झमाझम, भदोही में बूदाबांदी कर निकले बदरा

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में करीब एक माह से मानसूनी बादल मेहरबान हैं। इधर एक पखवाड़े से लगातार हो रही बरसात के कारण आम आदमी को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को ज्ञानपुर में जमकर बरसात हुई जबकि भदोही में बूदाबांदी करके बादल निकल गए। नगर में जलभराव के कारण लोगों को दुश्वारियां हुईं। ज्ञानपुर नगर में दोपहर 12:00 बजे से लेकर एक बजे तक एक घंटे जमकर बरसात हुई। इसके कारण ज्ञानपुर-दुर्गागंज तिराहे पर पानी ही पानी नजर आया। इतना ही नहीं, दुकानों में भी पानी घुस गया जिससे दुकानदारों एवं ग्राहकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। देर शाम को एक बार फिर बादलों ने बूदाबांदी किया। इधर करीब 10 दिनों में दो सौ एमएम बरसात हुई है जिसके चलते तालाब, गड्ढे, खेतों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचले इलाकों में जलभराव एवं कीचड़ के कारण लोगों को परेशानियां हो रही है। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि कम से कम 10 दिनों तक बरसात ना होने पर भी कोई प्रभाव फसलों पर नहीं पड़ेगा。

स्वास्थ्य समस्याएं

उधर, मानसूनी बरसात के कारण लोग तेजी से बुखार, बदन दर्द, आंखों में दर्द समेत अन्य बीमारियों की जद में आ रहे हैं। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। महंगाई के बीच मौसम की मार ने गरीबों को परेशान कर दिया है।

स्कूलों में पहुंचे बच्चे, अभिभावकों ने कोसा

भदोही। बरसात को लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार की सुबह स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी किया। लेकिन इस बीच, बच्चे एवं गुरुजन पहुंच गए थे। कुछ ही देर बाद बच्चों को वापस लेने गए अभिभावकों ने जिला प्रशासन को जमकर कोसा। उनका कहना था कि सूचना को कम से कम रविवार की देर शाम तक जारी कर देना चाहिए था।

कालीन के आउटडोर काम प्रभावित

भदोही। कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण कालीन का मैदानी काम बाधित है। इसके कारण कामगारों, मजदूरों के सामने विकट स्थितियां पैदा हो गई हैं। कालीन मेला सिर पर है और मंदी तथा युद्ध के कारण काम नहीं मिल पा रहा है। जो थोड़ा बहुत काम मिला है, उस पर भी मौसम की मार पड़ी है।

नवीनतम प्रश्न

ज्ञानपुर में हालात क्या हैं?
ज्ञानपुर में लगातार हो रही बरसात के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे लोगों को दुश्वारियां हो रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: ज्ञानपुर में झमाझम, भदोही में बूदाबांदी कर निकले बदरा