अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण को उमड़ा आस्थावानों का रेला
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण को उमड़ा आस्थावानों का रेला क क क क क क क क क क क क क क क क

भदोही, संवाददाता। अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों की भारी भीड़ पंजीकरण कराने को उमड़ रही है। इसके कारण दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर के स्टेशन रोड पर पूरे दिन जाम के झाम की नौबत बनी रही। शाम को चार बजे के बाद लोगों को राहत मिली। बता दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा आगामी माह तीन जुलाई से शुरू हो रही है। जिसका समापन रक्षाबंधन पर्व के दिन 28 अगस्त को होगा। 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण बुधवार से शहर के स्टेशन रोड स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पूरे जिले का हो रहा है।
बुधवार को पहले ही दिन बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे, लेकिन सर्वर ना चलने के कारण दिक्कतें हुईं। दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से ही आस्थावान पहुंच गए, जिनका जमघट शाम को चार बजे के बाद तक बना रहा। बैंक के बाहर भीड़ लगने से यातायात बंद होने की नौबत आ गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैंककर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि दूसरे दिन गुरुवार को सर्वर चल रहा था। बैंक के सहायक प्रबंधक मो. वसीम अहमद ने बताया कि पंजीकरण चल रहा है। लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कर्मियों को लगाया गया है, ताकि किसी को कोई दिक्कतें ना हों।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


