सुबह बदली से राहत, दोपहर में बने हीटवेव के हालात

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - सुबह बदली से राहत, दोपहर में बने हीटवेव के हालात क कक क क क क क क क क क कक क क क क क क क

सुबह बदली से राहत, दोपहर में बने हीटवेव के हालात

ज्ञानपुर, संवाददाता। महीने की शुरुआत में आंधी-बारिश से जिलेवासियों को कुछ राहत मिला था। हालांकि जिले में एक बार फिर से हीटवेव ने दस्तक दी है। जहां हर दिन तापमान बढ़ने के साथ ही नौतपा का एहसास लोगों को हो रहा है। रविवार भोर में हल्के बादल छाए रहने के बाद सुबह 8 बजते ही गर्मी की तपिश और धूप वक्त बीतने के साथ ही बढ़ रही थी। दोपहर में हीटवेव के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम में भी गर्म हवा के चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन में 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक 15 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली।

गर्मी का असर

इस वर्ष गर्मी का असर मार्च से ही देखा गया। वहीं मध्य अप्रैल में पारा 42-45 डिग्री के करीब पहुंच गया था। हालांकि अप्रैल के अंत होते-होते और मई के शुरुआती दिनों में आई आंधी-बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया। बुधवार शाम भयंकर तूफान आया था। करीब सौ किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा ने कई लोगों की जान ले ली। साथ ही जिले में व्यापक नुकसान पहुंचाने का काम किया था। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई थी। इस बीच, गुरुवार से ही अचानक मौसम बदल गया। तीखी धूप और पुरवाई ने उमस बढ़ा दिया था। शनिवार को पछुआ हवा बही। इस बीच, रविवार सुबह बदली की आमद हुई लेकिन 10 बजे से लेकर पांच बजे शाम तक पछुआ हवा ने हीटवेव के हालात बना दिए। जिसके कारण लोग घरों में दुबकने को बाध्य हो गए। वहीं आने वाले कुछ दिनों में भी गर्मी कम होती नहीं दिख रही है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। वहीं बच्चों, बुजुर्गों समेत सभी लोगों को इससे बचने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इसमें बाहर जाते वक्त पानी पीना, दोपहर में बाहर निकलने से बचना, अधिक देर तक धूप से बचा‌व और गमछा बांधकर ही बाहर निकलने जैसी सलाह का पालन करना आवश्यक हो गया है ताकि वे गर्मी और लू के चपेट में आने से बचे सकें।

Voice of UP

स्वास्थ्य की स्थिति

उधर, जिला अस्पताल ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही में सर्वाधिक मरीजों की संख्या बुखार, उल्टी, दस्त, आंख में परेशानी के नजर आए। इसमें सर्वाधिक संख्या बच्चों की थी। जिला अस्पताल की ओपीडी सात सौ के करीब रही जबकि महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल की ओपीडी करीब आठ सौ के पार थी। डाक्टरों ने बताया कि दूषित फल का सेवन करने से परहेज करें। इसके कारण पेट संबंधित बीमारियां ज्यादा देखी जा रही हैं।

आंखों का रखें विशेष ख्याल

भदोही। एमबीएस के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल पांडेय ने आंखों को सुबह और शाम को अच्छी तरह से ताजा पानी से धोने की बात कही। इससे सक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। कहा कि गर्मी के मौसम में आंखों में सर्वाधिक दिक्कतें होती हैं। शरीर का पूरा भाग कपड़ों से ढका रहता है, लेकिन आंखें खुलीं। धूप में निकलने से पहले चश्मा जरूर पहने।

सामान्य प्रश्न

गर्मी से बचने के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?
बाहर जाते वक्त पानी पीना, दोपहर में बाहर निकलने से बचना, अधिक देर तक धूप से बचाव और गमछा बांधकर ही बाहर निकलने जैसी सलाह का पालन करना आवश्यक हो गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।