Bhadoni News: सेहत संग खिलवाड़ कर रहे दुकानदार
हिन्दुस्तान, भदोही
Bhadoni News: सेहत संग खिलवाड़ कर रहे दुकानदार सेहत संग खिलवाड़ कर रहे दुकानदार सेहत संग खिलवाड़ कर रहे दुकानदार सेहत संग खिलवाड़ कर रहे दुकानदार सेहत संग खिलवाड़ कर रहे

Bhadoni News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी-प्रयाग के मध्य प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा सेमराधनाथ धाम में आए दर्शनार्थियों की सेहत संग दुकानदार खिलवाड़ कर रहे हैं। दुकानों पर बासी और मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री की जा रही है। चाट, समोसा, चाउमीन-ढोसा समेत हर व्यंजन बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। दुकानों पर मक्खिया भिनकती रहती है। रात्रि में उबले आलू का व्यंजन बना दिया जा रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच बासी और दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन कर आस्थावान बीमार पड़ जा रहे हैं। गैर प्रांत से आए श्रद्धालुओं संग दुकानदार विवाद करने पर भी उतारू हो जाते हैं।


