मलेरिया से बचाव को फागिंग कराना जरुरी: सीएमओ

Mar 01, 2026 01:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - ज्ञानपुर, संवाददाता। नालों में जमा दूषित पानी से मच्छरों में इजाफा हो जा

मलेरिया से बचाव को फागिंग कराना जरुरी: सीएमओ

ज्ञानपुर, संवाददाता। नालों में जमा दूषित पानी से मच्छरों में इजाफा हो जा रहा है। मच्छरों के प्रकोप से लोग मलेरिया, डेंगू व टाईफाइड जैसे संक्रामक बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ विभाग द्वारा चयनित स्थानों पर फागिंग कराने की तैयारी शुरू होगी। बीमारी से बचाव को विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि पहले मच्छरों का प्रकोप सर्फि बारिश में बढ़ता था। लेकिन अब आठ से दस माह तक मच्छरों का प्रकोप बना होने से मलेरिया बीमारी का खतरा बना रहता है। इसलिए स्वास्थ विभाग द्वारा जरुरत पड़ने पर फागिंग कराया जाता है।

स्वास्थ विभाग की टीम सर्वाधिक मच्छर वाले इलाकों को चन्हिति कर वहां फागिंग संग विशेष जागरुकता अभियान चलाता है। एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलेगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरों की प्रजनन स्त्रोंतों को नष्ट कराया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव तथा फागिंग भी कराया जा रहा है। मलेरिया की जांच व उपचार की सुविधा जिला मुख्यालय के अलावां सभी सीएचसी व पीएचसी पर उपलब्ध है। मलेरिया बीमारी का लक्षण दिखे तो तत्काल इलाज कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।