Health Department Announces 54 New Sub-Health Centers to Improve Rural Healthcare बेहतर स्वास्थ सुविधा को जिले में खुलेगा 54 उप केंद्र ने, Bhadoni Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsHealth Department Announces 54 New Sub-Health Centers to Improve Rural Healthcare

बेहतर स्वास्थ सुविधा को जिले में खुलेगा 54 उप केंद्र ने

Bhadoni News - बेहतर स्वास्थ सुविधा को जिले में खुलेगा 54 उप केंद्र स्वास्थ सुविधा को जिले में खुलेगा 54 उप केंद्र स्वास्थ सुविधा को जिले में खुलेगा 54 उप केंद्र

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीMon, 30 Dec 2024 12:51 AM
share Share
Follow Us on
बेहतर स्वास्थ सुविधा को जिले में खुलेगा 54 उप केंद्र  ने

ज्ञानपुर, संवाददाता। नए सत्र में 54 उप स्वास्थ केंद्र खोलने की तोहफा स्वास्थ विभाग ने दी है। ग्राम पंचायतों में बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने की दिशा में उपकेंद्र खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। तीन कमरों में उप केंद्र खोला जाएगा। 54 नए उपकेंद्र को मिलाकर जिले में कुल उप केंद्रों जिले में 260 हो जाएगी। कुल 546 ग्राम पंचायतों में 260 स्वास्थ उप केंद्र संचालित होंगे। इन उप केंद्रो को पहले किराये के मकान में शुरू किया जाएगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनके लिए भवन बनाए जाएंगे।

जिले की कुल आबादी करीब 20 लाख है। दो राजकीय जिला चिकित्सालय, छह सीएचसी, 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 206 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार गंभीर है। हालांकि अब भी कई गांव ऐसे हैं जहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। अब शासन ने 54 नए उपकेंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। जिन गांवों में उपकेंद्र नहीं है, वहां की आबादी उसके पास के गांव की आबादी का सर्वे करके केंद्र खोला जाएगा। इससे हर मरीज को समय से उपचार मिल सकेगा। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि उप केंद्रों पर एएनएम की तैनाती होगी। जो समय से प्रसव पीड़िता की जांच कर दवा उपलब्ध कराएंगी। वर्तमान में जिले में 195 एएनएम है, इसमें से 85 संविदा पर और 110 सरकारी है। यह 24 घंटे केंद्र पर तैनात रहती हैं। दो कमरे का एक भवन होगा, जो शौचालय से अटैच होगा। एक भवन का किराया तीन से चार हजार होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।