ज्येष्ठ के मंगलवार पर होंगे विविध कार्यक्रम कल
ज्येष्ठ के मंगलवार पर होंगे विविध कार्यक्रम कल क क क क क क क क क क क ककक क

भदोही, संवाददाता। प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी को प्रिय ज्येष्ठ माह का पांचवां मंगलवार कल यानि नौ जून को होगा। रविवार को ही भक्तों की ओर से तैयारियां की जा रही थीं। अल सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन-पूजन का क्रम चलेगा। महिला जागरूक मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने बताया कि हर साल महिलाओं द्वारा मंगलवार को दान-पुण्य का काम किया जाता है। इसी कड़ी में नौ जून को शहर के स्टेशन रोड स्थित सती माता मंदिर में पूजन, यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। लोगों से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का आह्वान किया।
उधर, मंगलवार को हनुमान जी के मंदिरों में लोग बड़ी संख्या में उमड़ेंगे। कई स्थानों पर श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


