ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबस स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब, यात्री परेशान

बस स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब, यात्री परेशान

बस स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब, यात्री परेशान

बस स्टैंड पर लगा हैंडपंप खराब, यात्री परेशान
हिन्दुस्तान टीम,भदोहीTue, 14 May 2019 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका परिषद गोपीगंज स्थित बस स्टैंड पर लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है। इससे यात्रियों को काफी दक्कित का सामना करना पड़ रहा है लेकिन पालिका प्रशासन स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेयजल को लेकर परिषद कितना गंभीर है इसका अंदाजा बस स्टैंड पर खराब हैंडपंप को देखकर ही लगाया जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड पर लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है। बताया जाता है कि भीषण गर्मी ने जहां पांव पसार दिए हैं ऐसे में राजमार्ग पर स्थित इकलौता हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने में असमर्थ है। आसपास के राहगीर यात्रियों को पानी के लिए काफी दक्कित का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने से आसपास की दुकानों पर बीस रुपया बोतल पानी खरीदने को लोग विवश हैं। जबकि नगर पालिका प्रशासन हैंडपंप मरम्मत के नाम पर हजारों रुपए महीने खर्च कर रही है। बावजूद इसके नगर के मुख्य मार्ग पर लगा हैंडपंप खराब होने से पालिका की दावा का पोल खोल रहा है। मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कई बार पत्रक देकर हैंडपंप ठीक कराने की मांग की लेकिन संज्ञान में नहीं लिया जा रहा है। इस संबंध में गगन गुप्ता व अश्वनी साहू ने जिला प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराते हुए खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है ताकि यात्रियों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें