मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का विधायक

मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमि पूजन

ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में शुक्रवार को चार करोड़ 92 लाख की लागत से बनने वाले इनडोर मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की। भूमि पूजन को पहुंचे विधायक का स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। शंखनाद संग मंत्रोच्चार शुरू हुआ तो पूरा माहौल धर्ममय बन गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि चार करोड़ 92 लाख की लागत से इनडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से क्षेत्रीय युवाओं की प्रतिभा में निखार होगा। विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य का क्रम निरंतर चलता रहेगा। जनता की सेवा को सदैव समर्पित रहता हूं और आगे भी रहूंगा।

इस मौके पर वीएनजीआईसी के प्राचार्य आलोक तिवारी, चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्याम दास गुप्ता, रमेश पासी, रमेश पांडेय, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, विभूति तिवारी, विजय बिंद, राकेश यादव, विनय पांडेय गोरेलाल आदि मौजूद थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।