Bhadoni News: आधुनिक आवास का सांसद-डीएम व विधायक ने की भूमि पूजन
Bhadoni News: ¶Fजन आधुनिक आवास का सांसद-डीएम व विधायक ने की भूमि पूजन 0 अधिकारियों-कर्मचारियों को आधुनिक आवास से मिलेगा लाभ 0 बोले जनप्रतिनिधि, मानक के अनुरूप क

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं का भूमि पूजन मंगलवार को सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, डीएम शैलेश कुमार व विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने संयुक्त रूप से किया। जनप्रतिनिधियों ने मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। लोक निर्माण विभाग (भवन सेल), उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न श्रेणी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासों तथा पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण की परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान सांसद ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाओं का विकास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
आधुनिक एवं सुव्यवस्थित आवासों के निर्माण से अधिकारियों-कर्मचारियों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और वह अधिक बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि जिले में आवासीय एवं आधारभूत संरचनाओं का विस्तार विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप आवासों के निर्माण से कार्यस्थल के निकट बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में मदद मिलेगी। डीएम शैलेश कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाएगा। संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। आवासीय परियोजनाओं के पूर्ण होने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा जनपद की प्रशासनिक व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी। प्रमुख निर्माण परियोजनाएं टाइप-5 के 05 आवास का निर्माण की स्वीकृत लागत 823.19 लाख रुपये तथा अनुबन्धित लागत 614.19 लाख रुपये है। परियोजना की भौतिक प्रगति 15 सितंबर 2026 तक 0.10 प्रतिशत है। टाइप-4 के 60 आवास अधिकारियों के लिए टाइप-4 के 60 आवासों के निर्माण की स्वीकृत लागत 4870.47 लाख रुपये तथा अनुबन्धित लागत 3873.76 लाख रुपये है। परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति 0.25 प्रतिशत है। पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल: जनपद संत रविदास नगर (भदोही) के पुलिस लाइन में एस 8 के 02 टावर वाले ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी स्वीकृत लागत 2027.24 लाख रुपये एवं अनुबन्धित लागत 1664.51 लाख रुपये है। परियोजना की वर्तमान भौतिक प्रगति 0.15 प्रतिशत है। ज्ञानपुर तहसील में टाइप-1 से 4 तक आवास: तहसील ज्ञानपुर में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए टाइप-1, 2, 3 एवं 4 के आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत टाइप-1 के 19, टाइप-2 के 20, टाइप-3 के 05 एवं टाइप-4 के 04 आवास, कुल 48 आवास प्रस्तावित हैं। परियोजना की स्वीकृत लागत 2030.80 लाख रुपये तथा अनुबन्धित लागत 1499.75 लाख रुपये है।


