Bhadoni News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन हजार खिलाड़ी लेंगे भाग

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में आज यानि 17 अगस्त को

Bhadoni News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन हजार खिलाड़ी लेंगे भाग

Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बीपीएमजी पब्लिक स्कूल में आज यानि 17 अगस्त को वृहद ताइक्वांडों प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पास के विभिन्न जिलों से तीन हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। तैयारियों को रविवार की शाम तक पूरा कर दिया गया।नगर पंचायत सुरियावां के चेयरमैन विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि स्कूल में सोमवार को ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैम्पियशनशीप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भदोही, वाराणसी, जौनपुर, मीरजापुर समेत सूबे के अलग-अलग जिलों से आए करीब तीन हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि इस तरह का आयोजन जिले में पहली बार वृहद स्तर पर कराया जा रहा है।

जिसमें जिले के आला अफसरों समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तीन हजार खिलाड़ी लेंगे भाग