27 को शहर में निकाली जाएगी श्रीराम शोभा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही के आनंद नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा महासमिति की बैठक हुई। 27 मार्च को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। समिति ने हिंदू समाज से यात्रा में भाग लेने की अपील की। यात्रा रजपुरा चौराहे से शुरू होकर कई स्थलों से होते हुए मर्यादपट्टी मंदिर पहुंचेगी।

27 को शहर में निकाली जाएगी श्रीराम शोभा यात्रा

भदोही, संवाददाता। शहर के आनंद नगर गजिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा महासमिति की बैठक हुई। इस दौरान श्रीराम शोभा यात्रा को लेकर चर्चा किया गया। समिति के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने कहा कि 27 मार्च को प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा शहर में निकाली जाएगी। श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा महासमिति के संरक्षक संतोष दुबे ने कहा कि सभी हिंदू समाज प्रभु श्रीराम के कार्य के लिए आगे आए और शोभा यात्रा में बड़ी तादात में भाग लें। नवरात्र को देखते हुए जिला प्रशासन से शहर में मांस, अंडा की दुकानों को बंद कराने की मांग किया।बताया

कि शोभा यात्रा शाम छह बजे रजपुरा चौराहे से निकलेगी, जो श्री हनुमान बाग मंदिर, गजिया ओवरब्रिज,लिप्पन तिराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, मेन रोड, भरत चौराहा होकर मर्यादपट्टी मंदिर तक जाएगी। जहां पर देर रात पूजन के बाद यात्रा का समापन किया जाएगा। यात्रा में झांकी रहेगी। साथ ही लोग जगह-जगह स्वागत भी करेंगे। इस मौके पर ब्रह्म जायसवाल, अशोक जायसवाल, विनीत बरनवाल, अंजली मौर्या, प्रिंस गुप्ता, ओम, अरविंद मौर्य, करुणा शंकर दुबे, विक्की गुप्ता, कमलेश जायसवाल, सौरभ चौरसिया, शुभम आदि रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।