
फाइनल मुकाबला देखने को उमड़ी दर्शकों की भीड़
Bhadoni News - ज्ञानपुर में भदोही प्रीमियर लीग सीजन चार का भव्य समापन हुआ। फाइनल में 19 फेलोज सुपर किंग ने 126 रन बनाए, जबकि राजपूत ढाबा 86 रन पर ऑल आउट हो गया। विवेक बिंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दुर्गा चरण शुक्ला को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला।
ज्ञानपुर, संवाददाता। विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान में चल रहा भदोही प्रीमियर लीग सीजन चार का रविवार को भव्य समापन हुआ। आतिशबाजी संग विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। भदोही प्रीमियर लीग सीजन चार का फाइनल मुकाबला 19 फेलोज सुपर किंग बनाम राजपूत ढाबा के बीच खेला गया। जिसमें राजपूत ढाबा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 फेलोज सुपर किंग ने निर्धारित 20 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 126 रन बनाए। जिसमें दिलीप कुमार 30 रन और सुंदरम 26 रन का सर्वाधिक योगदान रहा।
वहीं, राजपूत ढाबा की तरफ से विकास मुनरो को दो सफलता मिली। 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत ढाबा की टीम 16.01 ओवर में अपने 10 विकेट होकर 86 रन पर ऑल आउट हो गई। विवेक बिंद की इस परफॉर्मेंस के चलते उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट फील्डर का अवार्ड शो में प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। बेस्ट बॉलर का अवार्ड विवेक बिना को दिया गया और बेस्ट बैट्समैन आशुतोष पाल को चुना गया। वही, टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन 182 रन और 13 विकेट लेने वाले दुर्गा चरण शुक्ला को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पहला पुरस्कार स्कूटी जीवनदीप हॉस्पिटल डॉक्टर एके गुप्ता द्वारा दिया गया। द्वितीया पुरस्कार 31000 प्रियंका जयसवाल द्वारा दिया गया। इस मौके पर कृष्णा सुदामा संस्था के विजय यादव, जिपं सदस्य अंजनी शुक्ला, शाहिद खान, राजेंद्र दूबे राजन, अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मोजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




