जयकारों संग निकली गई भब्य साईं बाबा की झांकी
Bhadoni News - गोपालपुर गांव में साईं बाबा की 17वीं वार्षिक पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। प्रमुख पुजारी ने आरती की और पालकी को कंधा दिया। महिलाओं ने घरों से बाबा की आरती उतारी और भक्तगण भजन गाते हुए चल रहे थे। शाम को भंडारा भी आयोजित किया गया।
ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित साईं बाबा की 17वीं वार्षिक भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। ओम साईं राम’ और ‘सबका मालिक एक’ के जयकारों से गांव गुंजायमान हो उठा। यात्रा में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।प्रमुख पुजारी प्रेम शंकर पांडेय ने बाबा की आरती कर और पालकी को कंधा देकर भब्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किए। फूलों से सजी चांदी की पालकी में साईं बाबा की मनोहारी प्रतिमा विराजमान थी। उसके आगे भक्त ‘साईं पालकी’ भजन पर नाचते-गाते चल रहे थे। यात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजा, घोड़े, बग्घी और ध्वज-पताकाएं चल रही थीं।
महिलाएं सिर पर कलश रखकर और पुरुष केसरिया साफा बांधकर यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने घरों से निकलकर बाबा की आरती उतारी और पालकी का पूजन किया। इसका उद्देश्य बाबा के ‘श्रद्धा और सबुरी’ के संदेश को घर-घर पहुंचाना है शाम को भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रवि शंकर पांडेय, विजय शंकर पांडेय, टीएन पांडेय, सचिन तिवारी, पवन पांडेय, घनश्याम मिश्रा, मानिकचंद पांडेय, घनश्याम शुक्ला, विधाता पांडेय, शशि दीक्षित, संदीप दीक्षित, रोहित पांडेय, चंद्रेश तिवारी, घनश्याम तिवारी, बेचन पांडेय आदि मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


