गेस्ट हाउस का 94 फीसदी हुआ कार्य, शीघ्र होगा हैंडओवर
Bhadoni News - गेस्ट हाउस का 94 फीसदी हुआ कार्य, शीघ्र होगा हैंडओवर स्ट हाउस का 94 फीसदी हुआ कार्य, शीघ्र होगा हैंडओवर स्ट हाउस का 94 फीसदी हुआ कार्य, शीघ्र होगा हैं

ज्ञानपुर, संवाददाता। पुरानी तहसील परिसर ज्ञानपुर में साढ़े चार करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय गेस्ट हाउस का कार्य करीब 94 फीसदी हो चुका है। कार्यदायी संस्था द्वारा शीघ्र ही गेस्ट हाउस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग होली से पहले इसको हैंडओवर कराने में जुट गया है। टाईलीकरण एवं रंग-रोगन जैसे मुख्य कार्य अब शेष बचा है। गेस्ट हाउस बनने से जिले में बाहर से आने वाले अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को सहूलियत मिलेगी। जिले में अब तक दो गेस्ट हाउस बनाए गए हैं। पहला गेस्ट हाउस ज्ञानपुर तहसील के पास और दूसरा वाराणसी, प्रयागराज हाइवे पर लालानगर टोल प्लाजा के पास है।
हाइवे पर स्थित राही पर्यटक गेस्ट हाउस की हालत ठीक नहीं है। जिससे शासन से आने वाले नोडल अफसर, मंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि ज्ञानपुर के तहसील के पास स्थित गेस्ट हाउस में ही ठहरते हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व पुरानी तहसील परिसर में जमीन का चयन कर निर्माण शुरु किया गया। करीब डेढ़ साल में गेस्ट हाउस का ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल बनकर तैयार हो चुका है। इसमें खिड़की से लेकर टाइलीकरण का कार्य भी अंतिंम दौर में पहुंच गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से गेस्ट हाउस को हैंडओवर कराने की कवायद शुरु हो गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण संदीप सरोज ने बताया कि जिले में तीसरा गेस्ट हाउस पुरानी तहसील परिसर में बन रहा है। जिसका 94 फीसदी तक कार्य पूर्ण हो चुका है। रंगरोगन का कार्य पूर्ण कराकर होली से पहले हैंडओवर किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



