
पीडब्ल्यूडी ने थमाया नोटिस, 15 दिन में खाली करें सड़क
Bhadoni News - पीडब्ल्यूडी ने थमाया नोटिस, 15 दिन में खाली करें सड़क कक क क क क कक क क क क क क कक क क क क
गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। आए दिन लग रहे जाम के झाम को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित को नोटिस जारी करके 15 दिनों में अतिक्रमण हटाने को कहा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सहायक अभियंता, प्रांतीय लोक निर्माण विभाग भदोही द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि मिर्जापुर रोड पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है। जिसे पूर्व में चिन्हित किया जा चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित 15 दिवस की अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विभाग स्वयं कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाएगा।
इतना ही नहीं, उसकी समस्त लागत संबंधित व्यक्ति से वसूल की जाएगी। नोटिस की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर, नगर पालिका परिषद गोपीगंज सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। उधर, नोटिस मिलने के बाद नगर में अफरा-तफरी का आलम है। प्रभावित मकानों के अजीत सिंह बघेल, गिरदावल सिंह, कमलेश सिंह, यादवेंद्र सिंह, रामबाबू जायसवाल, नवीन मिश्रा, उमेश सिंह बघेल, भोला आदि लोगों का कहना है कि सभी के मकान आबादी में स्थित हैं। जमीन के बैनामा, खतौनी दस्तावेज उपलब्ध है। ऐसी आबादी के आराजी में ही सड़क भी कायम है। सभी का मकान किसी सार्वजनिक सड़क एवं नाली नाला का अतिक्रमण करके निर्मित नहीं है। मकानों को सड़क की भूमि का अतिक्रमण कहना न्यायोचित नहीं है। पीडब्ल्यूडी के इस कार्यवाही से कई परिवार प्रभावित होंगे। नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि टाउन अंदर गोपीगंज आबादी कस्बा का आराजी नम्बरी 1317/324 जो मिलजुमिला सड़क एवं मकानात दर्ज है और पीडब्ल्यूडी सड़क की जितनी भूमि है उसकी मौके पर सही ढंग से नापी कराई जाए और सड़क की भूमि पर अतिक्रमित भूमि को खाली कराया जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




