बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे
Bhadoni News - बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे कक क क क क क क क क क क क क क कक क क क

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित चर्च पर शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में जुटे ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु का स्मरण कर उनके बलिदान की चर्चा की। पादरी ने प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु अपने बच्चों के सभी पाप एवं उनके द्वारा किए गए कर्मों को अपने ऊपर लेकर संसार को मुक्ति दिलाने का कार्य किया। आज ही के दिन आततायियों ने प्रभु यीशु को क्रुश पर लटका दिया था। गुड फ्राइडे (पवित्र शुक्रवार) इसाई धर्म का दूसरा प्रमुख त्योहार है।
ईस्टर रविवार से तीन दिन पूर्व प्रति वर्ष गुड फ्राइडे मनाया जाता है। ईस्टर इसाई धर्म में पवित्र दिन माना जाता है। जिस दिन प्रभु तीन दिन बाद पुनः जीवित होकर अपने बच्चों की देखभाल करने लगे। गुड फ्राइडे को प्रार्थना सभा के उपरांत शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने ईसा मसीह के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुशील डेनियल, अनील डेनियल, एडविन मसीह, समीर मसीह, विमला मसीह, रविंन्सन मैथ्यू, संजीव डैनियल, विनय मैथ्यू आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


