पांच सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक
पांच सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक पांच सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक पांच सूत्रीय मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक

ज्ञानपुर, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे अखिल भारतीय भारतवर्षीय गोंड महासभा के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा। मांगों के समर्थन में महासभा के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र गोंड ने कहा कि जनगणना में लगे प्रगणकों द्वारा वर्ग विशेष एक जाति गोंड समाज से संबंधित व्यक्तियों से विधि-विरुद्ध तरीके से गणना के समय जाति प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि समाज के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना में लगे प्रगणकों द्वारा गोंड समाज के व्यक्तियों की ऑनलाइन स्व-गणना को बिना संशोधन किए सत्यापित किया जाए।
साथ ही गणना कार्य के दौरान प्रगणक स्वयं फॉर्म न भरकर संबंधित व्यक्तियों से प्रश्न पूछकर ही जानकारी दर्ज करें।महासभा के पदाधिकारियों ने मांग की कि गोंड समाज की गणना गैर जाति समूह के व्यक्तियों से न कराई जाए, बल्कि केवल संबंधित समाज के लोगों से ही पूछताछ कर गणना की जाए।इस मौके पर ज्ञानधर गोंड, चंद्रमोहन गोंड, कमलेश, प्रदीप, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


