Bhadoni News: सफाई के नाम पर खानापूर्ति, बजबजा रहा नाला
Bhadoni News: सफाई के नाम पर खानापूर्ति, बजबजा रहा नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति, बजबजा रहा नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति, बजबजा रहा नाला

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में नाला सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। कूड़ा-कचरा से पटा नाला बजबजा रहा है। गंदगी से पटे नालों से इतना दुर्गंध उठ रहा है कि इधर से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। मामूली बारिश में ही तमाम स्थानों पर नाला ओवरफ्लो हो रहे हैं। नगर पंचायत ज्ञानपुर के कोतवाली के पास, बालीपुर, दुर्गागंज त्रिमुहानी, पुरानी बाजार, प्रोफेसर कालोनी एवं लोक निर्माण विभाग के पीछे समेत विभिन्न स्थानों पर नाला जाम हो गया है। गंदा पानी से उठ रहा दुर्गंध लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। गंदा पानी जगह-जगह एकत्रित होकर सड़ गए हैं।
नालों का दूषित पानी कई स्थानों पर घरों में घुस रहा है। नगर पंचायत का हर दावा जमा गंदा पानी खोखला सबित कर रहा है। नाला सफाई व निर्माण के नाम पर लाखों रुपया खर्च हो रहा है। लेकिन आधा घंटा जमकर बारिश हो जाए तो दुर्गागंज त्रिमुहानी जलमग्न होने के साथ ही बालीपुर में घरों में गंदा पानी घुसने लगता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


