ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअगले बरस तू जल्दी आ... के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित

अगले बरस तू जल्दी आ... के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित

नगर मे चल रहे श्री गणेश पूजनोत्सव समारोह के बीच शनिवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अबीर, गुलाल उड़ाने के साथ ही भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। भक्त मंगल मूरती मोरया, अगले बरस तू...

अगले बरस तू जल्दी आ... के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित
गोपीगंज (भदोही)। हिन्दुस्तान संवादSat, 02 Sep 2017 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर मे चल रहे श्री गणेश पूजनोत्सव समारोह के बीच शनिवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अबीर, गुलाल उड़ाने के साथ ही भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। भक्त मंगल मूरती मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... गणपति बप्पा मोरया... आदि जयघोष के साथ नगर भ्रमण करने के बाद ज्ञानपुर नहर पुलिया के पास प्रतिमाओं का विसर्जन किया। 

नगर के सदर मोहाल से गणेश उत्सव मडंल व पश्चिम मोहाल से न्यू गणेश उत्सव मडंल तथा बाल गणेश उत्सव मडंल की ओर से स्थापित सिद्धी विनायक की प्रतिमा फूलों से सुशोभित वाहन पर रख शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्त केसरिया ध्वज लहराते हुए गणपति वप्पा मोरिया का उदघोष करते हुए चल रहे थे। सदर मोहाल से निकाली शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए ज्ञानपुर नहर पुलिया पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोचार के बीच प्रतिमा की विदाई आरती उतारी गयी। 

इसके बाद मूर्ति का नहर में विसर्जन किया गया।  इस मौके पर बाबूराव सांवत, कृष्णा निकम, वैभव निकम, महेश जाधव, सतपाल जाधव, सुभाष महाडिक, मुकुन्द लाल, विनित कुमार, अशोक जायसवाल, विजय सेठ, वतन सेठ आदि रहे। इसी तरह घरों व प्रतिष्ठानों में भी स्थापित श्री गणेश की प्रतिमाओं का भक्तों ने शनिवार को विसर्जन किया । उधर, शोभा यात्रा में भगवान लंबोदर के दर्शन को महिलाओं, बच्चों का हुजूम उमड़ा रहा। प्रसाद ग्रहण कर सुख, समृद्धि की कामना की। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ डटे रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें