Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsGanesh Chaturthi Women Shop for Puja Items Pray for Sons Long Life
गणेश चतुर्थी को लेकर महिलाओं ने की खरीदारी

गणेश चतुर्थी को लेकर महिलाओं ने की खरीदारी

संक्षेप:

Bhadoni News - गोपीगंज में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़ रही। महिलाएं पूजा सामग्री खरीदने आईं, ताकि वे अपने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख सकें। गणेश चतुर्थी पर मां अपने पुत्रों की दीर्घायु की कामना करती हैं और चंद्र दर्शन के बाद फलाहार करती हैं।

Jan 06, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुत्रों के दीर्घायु की कामना के लिए रखा जाने वाला गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी किया। गणेश चतुर्थी के दिन महिलाएं व्रत रखकर पुत्रों की लंबी उम्र की कामना करेंगी। विघ्न विनाशक गणेश की पूजन तैयारी की जा रही हैं, प्रमुख बाजारों में गुड़ तिल, फल, कंद आदि सामग्री की दुकानें गुलजार रहीं। बता दें कि माघ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्दशी मांघी की चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। साल भर में पड़ने वाले गणेश चतुर्थी में सबसे बड़ी चतुर्थी मानी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दिन भगवान गणेश की आराधना सुख सौभाग्य की दृष्टि से श्रेष्ठ मनाया गया है। माताएं संतान की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं और चंद्र दर्शन कर दूसरे दिन पंचमी मे पारण करती हैं। गणेश चतुर्थी के दिन श्री विघ्हर्ता की पूजा-अर्चना और व्रत करने से समस्त संकट दूर होते हैं। अपनी संतान की लंबी आयु के लिए मातएं व्रत रखती हैं। अपने पुत्र की उज्जवल भविष्य कामना करती हैं। बताया गया की चतुर्थी के दिन गणेश भगवान का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में व्रत मनाया जाता है। एक समय रात को चंद्र दर्शन होने की पश्चात फलाहार करना उत्तम रहता है। रात में चंद्र को अर्घ्य देकर गणेश चतुर्थी का उपवास जो लोग पूर्ण श्रद्धा तथा विश्वास के साथ रखती हैं। उन्हें रिद्धि सिद्धि की प्राप्त होने के साथ ही जीवन में आने वाली बाधाओं का भी नाश होता है।