नि:शुल्क कोचिंग में परीक्षा की तैयारी करें विद्यार्थी
ज्ञानपुर में काशी नरेश विश्वविद्यालय में सीएम अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ जिले के विद्यार्थियों को सिविल सेवा, पीसीएस, एसएससी, जेईई, नीट आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए विकास भवन में संपर्क कर सकते हैं।

ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में सीएम अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शुत्रघ्न कन्नौजिया ने बताया कि जिले के विद्यालयों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सीएम अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग सेंटर में विद्यार्थी तैयारी कर सते हैं। सीएम अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग में विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, एसएससी, सीजीएल, जेईई, नीट, एनडीए एवं सीडीए समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी नि:शुल्क कर सकते हैं। योजना के तहत वर्ष 2026-27 में सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, एसएससी, सीजीएल, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीए आदि परीक्षा की तैयारी विद्यार्थी उक्त कोचिंग में नि:शुल्क कर सकते हैं।
अत्यधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


