एफआईसी गोदाम में नौकरी के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख

Jan 09, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - भदोही में एफआईसी गोदाम में नौकरी दिलाने के नाम पर जौनपुर के युवक से डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। नौकरी नहीं मिलने पर पैसे की मांग करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

एफआईसी गोदाम में नौकरी के नाम पर हड़पे डेढ़ लाख

भदोही, संवाददाता। एफआईसी गोदाम में नौकरी दिलाने के नाम पर जौनपुर के युवक से डेढ़ लाख रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है। नौकरी ना मिलने पर जब रुपया मांगा तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चौरी थाना क्षेत्र के लक्षापुर निवासी पति पारस कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी पूजा गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जौनपुर जिले के सुरेरी निवासी कमल कुमार गुप्ता ने तहरीर में कहा कि लक्षापुर निवासी पारस कुमार गुप्ता ने 30.08.2024 को उनसे डेढ़ लाख रुपये फुड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, मडुआडीह में नौकरी दिलाने के नाम पर लिया था। ना तो नौकरी लगी और ना ही पैसा मिला।

रुपया मांगने पर आरोपित ने हलफनामा बनवाकर मांगा। उसके बाद चार अक्तूबर 2025 को भोजुबीर, वाराणसी में जान से मारने की नियत से बुलाया और रुपया देने की बजाय सादे कागज पर पैसा देने की बात टाइप कराने लगे। उसके बाद आरोपित की पत्नी पूजा ने भी फोन पर गालियां दीं। ऊंची पकड़ का बहाना बताते हुए पैसा वापस ना करने की धमकी भी। प्रभारी निरीक्षक चौरी ने बताया कि आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 316 (2), 318 (4), 352 और 351 (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।