ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने एसपी को सौंपा पत्रक
Bhadoni News - ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने एसपी को सौंपा पत्रक ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने एसपी को सौंपा पत्रक ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने एसपी को सौंपा पत्रक

भदोही, संवाददाता। चार दिन पहले ठगी का शिकार हुए रामपुर चौथार रायपुर निवासी केशवनाथ दुबे ने मंगलवार को एसपी को पत्रक सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि 21 मई को ऑटो चालक ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर मुंबई से आई उसकी बेटी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। उनका आरोप है कि ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ने के बाद भी छोड़ दिया।
घटना का विवरण
केशवनाथ दुबे के अनुसार तेज धूप होने के कारण उन्होंने ज्ञानपुर त्रिमुहानी से एक ऑटो रिक्शा रिजर्व किया था। चालक ने बेटी का बैग पीछे रखवा दिया। कुछ दूर जाने पर चालक ने एक अनजान महिला को बैठा लिया। विरोध करने पर चालक ने उसे स्टाफ बताकर बैठा लिया। इसके बाद दो अन्य महिलाओं को भी ऑटो में बैठा लिया गया।
गहनों की चोरी
आरोप है कि तीनों महिलाओं ने पीछे रखे बैग से गहनों से भरा बैग निकाल लिया। बैग में मंगलसूत्र, कान की बाली, मनचली, दो झुमके, हाथ मेहंदी, दो पायल, अंगूठी, मीना और बिछुवा समेत अन्य गहने रखे थे।
पुलिस की कार्रवाई
घर पहुंचने पर बैग से गहने गायब मिले तो उन्होंने ज्ञानपुर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तिराहे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें ऑटो चालक महिलाओं से बातचीत करता नजर आ रहा है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने दूसरे दिन संदिग्ध ऑटो चालकों को पकड़ लिया था, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय यह कहकर छोड़ दिया कि महिलाओं को खोजकर लाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


