तीन बैंक मैनेजरों समेत छह पर धोखाधड़ी में केस

Feb 28, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - भदोही में न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में तीन बैंक मैनजरों और छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कारोबारी निर्मल कोठारी ने बैंक से क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर उनके खाते से पैसे ट्रांसफर करने का आरोप लगाया। मामले की जांच जारी है।

तीन बैंक मैनेजरों समेत छह पर धोखाधड़ी में केस

भदोही, संवाददाता। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भदोही के आदेश पर औराई थाने में तत्कालीन तीन बैंक मैनजरों के साथ ही छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा कायम किया गया है। कारोबारी के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से किस्तों में रुपया ट्रांसफर किया गया था। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। औराई थाना क्षेत्र के जैरामपुर गांव निवासी निर्मल कोठारी ने कोर्ट ने गुहार लगाई थी। तहरीर में कहा कि 2023 में मोटर दुर्घटना में सिर पर चोट आने के बाद उन्हें भूलने की बीमारी है। जिसका इलाज चल रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड 7728, बैंक ऑफ बड़ौदा के 9273 तथा एचडीएफसी के 9948 का प्रयोग 2022 से कर रहे हैं।

छह अप्रैल 2024 को उनके मोबाइल पर फोन आया। पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड को जारी करने के नाम पर पुराने कार्ड की जानकारी, ओटीपी मांगी गई। जिसके बाद मोबाइल नंबर को हैक कर लिया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट से छह अप्रैल 2024 को 51475 रुपया, 4529 रुपया तथा उसी दिन एचडीएफसी के कार्ड से 10264 और 35 सौ रुपया मोवीक्वीक के खाते में ट्रांसफार्मर किया गया। इसी तरह आठ अप्रैल 2024 को बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से 9273, 10295 रुपया मोवीक्वीक खाते में ट्रांसफार्मर किया गया। आरोप लगाया कि बैंक कर्मियों ने उनकी सहमति के बिना ही उनके मोबाइल नंबर से अन्य नंबरों को जोड़ दिया। मामले से बैंक अफसरों, पुलिस, एसपी को अवगत कराया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकेश भुईया, पीएनपी क्रेडिट कार्ड, मोबिक्विक, तत्कालीन शाखा प्रबंधकों एचडीएफसी बैंक घोसिया, माधोसिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा घोसिया, भारतीय स्टेट बैंक शाखा घोसिया एवं अन्य सहयोगियों के खिलाफ भादवि की धाराओं 419,420, 408 तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत मुकदमा कायम किया गया है। सभी आरोपितों के नाम एवं पते की जानकारी हासिक कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।