Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsFraud Alert Man Loses 18 000 in Fake Rape Case Scam in Gopiganj

बेटे को दुष्कर्म का आरोपित बता ठगे 18 हजार

Bhadoni News - बेटे को दुष्कर्म का आरोपित बता ठगे 18 हजार क क कक क क क क क क क क क क कक क

Newswrap हिन्दुस्तान, भदोहीThu, 23 Jan 2025 02:48 AM
share Share
Follow Us on
बेटे को दुष्कर्म का आरोपित बता ठगे 18 हजार

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के छतमी निवासी ओम प्रकाश पांडेय ने बुधवार को शिकायती पत्र दिया। कहा कि बेटे को दुष्कर्म का आरोपी बता कर जालसाजों ने उनसे 18 हजार रुपया ठग लिया। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज तथा साइबर सेल ज्ञानपुर को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। कहा कि गत वर्ष 11 दिसंबर को 12 बजे जालसाजों ने फोन पर सूचना दिया कि उनका लड़का सदर थाने में अपने चार दोस्तों के साथ रेप के केस में पकड़ा गया है। उसे छोड़ने के लिए बेटे के मोबाइल पर बात न करने की हिदायत देते हुए 50 हजार रुपए की मांग की गई। उनके झांसे में आकर वह अपने भाई एवं मित्रों से दो बार में 18 हजार रुपया उनके क्यूआर कोड पर भेज दिए। बाद में उनका मोबाइल बंद होने पर ठग का शिकार होने का एहसास हुआ। ठगों ने इतना डरा दिया था कि वह कुछ समझ नहीं पाए और पैसा भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें