कुएं में मिला चार वर्षीय बच्ची का शव, सनसनी

Feb 13, 2026 12:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - कुनबीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक चार वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची गुरुवार शाम खेत के पास से गायब हुई थी। शुक्रवार को गांव के कुएं से उसका शव बरामद हुआ। परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुएं में मिला चार वर्षीय बच्ची का शव, सनसनी

बाबूसराय। औराई थाना क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक चार वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम बच्ची की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। गुरुवार के शाम करीब चार बजे बालिका खेत के पास से गायब हुई थी। शुक्रवार को गांव स्थित कुएं से बालिका का शो बरामद हुआ। बताया जाता है कि कुनबीपुर संतोष प्रजापति की चार वर्षीय पुत्री लाडो घर के पास खेत में काम कर रही चाची के पास गई थी। इस बीच लाडो अचानक गायब हो गई।

कुछ समय बाद चाची आवाज देकर खोजने लगी लेकिन वह नहीं मिली। इसकी सूचना परिजनों के दी और घर वाले भी उसकी खोज में लग गए। शाम 5:30 बजे तक वह नहीं मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। स्थल पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर आसपास खोजने लगी। पुलिस संग आया खोजी कुत्ता गांव स्थित एक कुएं के पास घूमने लगा। कुआं में पंपिंग सेट लगा था और रात आठ बजे तक पानी निकल गया। कुछ पता ले चलने पर पुलिस वापस लौट गई। सुबह ग्रामीणों के सहयोग से दीना पटेल, नीरज पटेल और अवधेश विश्वकर्मा कुएं में उतरे और बालिका के शव बाहर निकले। बालिका के सौ बाहर निकलते ही पीड़ित पर रोने लगे। बालिका की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा रहा। स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।