ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपूर्व सांसद फूलन देवी थी साहसिक महिला: जिलाध्यक्ष

पूर्व सांसद फूलन देवी थी साहसिक महिला: जिलाध्यक्ष

पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि बुधवार को कालीन नगरी में धूमधाम से मनाई गई। सपाजनों ने शहर के पकरी तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते...

पूर्व सांसद फूलन देवी थी साहसिक महिला: जिलाध्यक्ष
भदोही। निज संवाददाताWed, 25 Jul 2018 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि बुधवार को कालीन नगरी में धूमधाम से मनाई गई। सपाजनों ने शहर के पकरी तिराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए साहसिक व वीर महिला बताया गया। 

जिलाध्यक्ष मो. आरिकी सिद्दीकी ने कहा कि वह भदोही-मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद रही। जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें सांसद बनाया था, उस पर खरा उतरने का काम किया था। काफी कम समय में ही वह जनता के बीच लोकप्रिय हो गई थी। शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों व बुनकरों की आवाज बन गई तथा उनके हक की लड़ाईयां लडी। संसद में भी उनकी आवाज को उठाती रही। कहा कि उनके अंदर समाज के सभी धर्म, जाति व संप्रदाय को साथ में लेकर चलने का जज्बा था।

इस मौके पर हसनैन अंसारी, पूर्व प्रमुख विकास यादव, मुख्तार हाशमी, कमला शंकर महतो, पन्नालाल यादव, डा. बीएन यादव, संतोष यादव, दानिश सिद्दीकी, श्यामधर, गुलाब राईन, सैयद वसीम अहमद, शेरा अख्तर आदि रहे। इसी तरह सपा नेता व चिकित्सक डा. आरके पटेल ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, रवि यादव, राजकुमार यादव, देवा जायसवाल, मनोज यादव, प्रदीप यादव, राम शिरोमणि बिंद, चन्दन यादव, गणेश दुबे, रविन्द्र व सूरज यादव आदि रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें