नीम-हकीमों की जांच को चार सदस्यीय टीम गठित

Jan 08, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - नीम-हकीमों की जांच को चार सदस्यीय टीम गठित नीम-हकीमों की जांच को चार सदस्यीय टीम गठित नीम-हकीमों की जांच को चार सदस्यीय टीम गठित नीम-हकीमों की जांच को

नीम-हकीमों की जांच को चार सदस्यीय टीम गठित

ज्ञानपुर, संवाददाता। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को चार सदस्यीय टीम का गठन सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा की गई है। इसमें शामिल टीम के सदस्य नीम-हकीमों की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर नीम हकीमों पर कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस क्लीनिक चला रहे नीम हकीमों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग से दो और आयुर्वेद, आयुष विभाग से एक- एक डॉक्टर टीम में है। जो किसी भी समय क्लीनिक की जांच कर सकते हैं। करीब 20 दिन पहले भदोही नगर के एक अस्पताल में एक प्रसव पीड़िता की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गठित जांच टीम की तरफ से उदासीनता बरती गई।

मामला डीएम तक पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग की कलई खुल गई। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक द्वारा ऐसे अवैध अस्पतालों की जांच करने के लिए टीम गठित की गई है। यह टीम क्लीनिकों में जांच रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित करेगी। उनका पंजीयन किस विभाग में है, जहां पंजीयन होगा विभागीय टीम नीम हकीम की कुंडली खंगालेगी। गठित टीम में सीएमओ कार्यालय से एक डिप्टी सीएमओ, लिपिक होंगे। इसके अलावां आयुर्वेद और आयुष विभाग से एक-एक डॉक्टर शामिल किए गए है। जो जांच करके अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देंगे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि नीम हकीम की जांच करने के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। जो टीमें संयुक्त रूप से पहुंच कर जांच करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।