Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsForest Department Forms Flying Squad to Combat Illegal Wood Cutting
अवैध लकड़ी कटान की रोक को उड़न दस्ता टीम गठित

अवैध लकड़ी कटान की रोक को उड़न दस्ता टीम गठित

संक्षेप:

Bhadoni News - अवैध लकड़ी कटान की रोक को उड़न दस्ता टीम गठित लकड़ी कटान की रोक को उड़न दस्ता टीम गठित लकड़ी कटान की रोक को उड़न दस्ता टीम गठित लकड़ी कटान की रोक को उड़न दस्त

Nov 10, 2025 05:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। मौसम का रुख बदलते ही वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटान की रोकथाम को सख्ती बरतना शुरू कर दी है। अवैध लकड़ी कटान रोकने को के लिए वन विभाग द्वारा उड़न दस्ता टीम का गठन हो गया है। नवंबर से मार्च माह तक उड़न दस्ता की टीम सक्रिय रहेगी। रात्रि में निर्धारित स्थलों पर छापेमारी कर अवैध लड़की काटने और बेचने वालों के विरुद्ध विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। लकड़ी माफियाओं पर नकेल कसने के लिए वन विभाग ने उड़न दस्ता टीम गठित की है। डीएफओ विवेक यादव ने बताया कि उड़न दस्ता में सात सदस्यीय टीम नवंबर से लेकर मार्च तक रात में नियमित गस्त करके कटान को रोकेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यदि ट्रैक्टर ट्राली पर अवैध तरीके से लकड़ी की ढुलान करते हुए पाया गया, तो उसे भी सीज किया जाएगा। जिले में ज्ञानपुर, भदोही और औराई रेंज है। वनावरण क्षेत्र 3.7 फीसदी है जबकि वन क्षेत्र शून्य है। ठंड में लकड़ी की मांग बढ़ने से लकड़ी माफियाओं की सक्रियता भी बढ़ जाती है। बीते साल उड़न दस्ता टीम को जिस उद्देश्य से गठित किया गया था, वह नाकाफी साबित हुआ। नवबंर से मार्च तक मात्र 15 कार्रवाही उड़न दस्ता टीम ने की थी। लेकिन इस बार डीएफओ विवेक यादव ने सात सदस्यीय टीम गठित किया है। अवैध तरीके से पेड़ों की कटान, ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ी की ढुलान होने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लकड़ी के साथ ट्रैक्टर, टाली या अन्य वाहन पकड़ने पर उसे भी सीज किया जाएगा। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सात सदस्यीय उड़न दस्ता टीम में जिले के तीनों रेंज से दो दो कर्मचारी और एक डिविजन से हैं। गस्त के दौरान जरुरत पड़ने पर कार्रवाही के लिए रेंजकर्मी का सहयोग लिया जाएगा। अवैध लकड़ी का कटान और बिक्री करने वालों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन मार्गों पर गश्त करेगी उड़न दस्ता टीम ज्ञानपुर। वन विभाग की माने तो वनकर्मी कटान रोकने को लेकर सक्रिय रहेंगे। वैसे तो जिले के हर क्षेत्र में उड़न दस्ता टीम की सक्रियता बनी रहेगी लेकिन इन मार्गों पर गश्त ज्यादा रहेगी। लकड़ी कटान को रोकने के लिए गठित टीम दुर्गागंज मतेथू मार्ग, सुरियावां कुसा मार्ग, चौगुना गोपीपुर मार्ग, शुक्लपुर मार्ग, भदोही असनावं मार्ग, सिंहपुर नहर मार्ग, कसियापुर मुख्यालय मार्ग, नथईपुर मार्ग, भदोही चौरी मार्ग पर गश्त करेगी। उड़ना दस्ता टीम की सख्ती हमेशा बनी रहेगी।