गर्मी में धड़ल्ले से बिक रहा दूषित खाद्य-पेय पदार्थ
Bhadoni News - ज्ञानपुर में गर्मी के बीच मिलावटी खाद्य-पेय पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं। खाद्य विभाग की कार्रवाई न के बराबर है, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बर्फ और पैकेड पानी की मांग बढ़ने पर भी उनकी निगरानी नहीं हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार, मिलावटी खाद्य सामग्री से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

ज्ञानपुर। गर्मी के बीच जिले भर में मिलावटी खाद्य-पेय पदार्थ धड़ल्ले से बिक रहा है। खाद्य विभाग द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है। सूत्रों की माने तो गोपीगंज, सुरियावां, खमरिया, घोसिया, औराई, ऊंज, जंगीगंज एवं सीतामढ़ी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बाजारों में खुलेआम मिलावटी ठंडे पेय, आइसक्रीम, मिठाइयों और फास्ट फूड की बिक्री जारी है, लेकिन खाद्य विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ बर्फ और पैकेड पानी की मांग तेजी से बढ़ी है, लेकिन इनकी गुणवत्ता की निगरानी लगभग न के बराबर है।
जिले के कई क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के बर्फ फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं, जहां स्व'छता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। चिकित्साकों की माने तो पानी और बर्फ के सेवन से डायरिया, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। गर्मी के मौसम में ठंडे पेय और फास्ट फूड की मांग बढऩे के बावजूद इनकी गुणवत्ता जांच लगभग ठप पड़ी है। बाजारों और चौराहों पर गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। कई जगहों पर बासी और खराब सामग्री का उपयोग भी किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


