खाद्य पदार्थों की जांच, देशी घी और खोवा का नमूना
Bhadoni News - ज्ञानपुर में होली पर्व को लेकर खाद्य विभाग ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। डीएम शैलेश कुमार और सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के निर्देश पर मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री की जांच की जा रही है। कई दुकानों से घी और खोआ के नमूने संग्रहित किए गए हैं।
ज्ञानपुर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। डीएम शैलेश कुमार व सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के निर्देशन पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। विभागीय सख्ती से मिलावटी और दूषित खाद्य-पेय पदार्थ की बिक्री करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के नेतृत्व में सोमवार की शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि देर शाम कस्तूरीपुर बाजार स्थित पांच दुकानों पर जांच की गई। इसमें संदिग्ध दिखने पर देशी घी का नमूना संग्रहित किया गया। इसी तरह ज्ञानपुर के पास स्थित पटेल नगर में आधा दर्जन दुकानों पर जांच की गई।
इसमें खोआ का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित हुआ दोनों नमूना को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही होगी। विभागीय टीम की सख्ती से मिलावटी और दूषित खाद्य-पेय पदार्थ बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कहा कि होली पर्व को देखते हुए अभियान निरंतर जारी रहेगा। कहीं भी मिलावटी और दूषित सामग्री बिक्री होने की शिकायत मिले तो तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दें। दुकानदार ग्राहकों में शुद्ध और ताजा सामग्री की बिक्री करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


