Bhadoni News: खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर संग्रहित की सात नमूनें

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर संग्रहित की सात नमूनें खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर संग्रहित की सात नमूनें खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर संग्रहित की

Bhadoni News: खाद्य विभाग की टीम छापेमारी कर संग्रहित की सात नमूनें

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। मिलावटी तेल बिक्री की रोकथाम के लिए सोमवार को डीएम के निर्देशन व सहायक खाद्य आयुक्त विवेक मालवीय के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गोपीगंज और महराजगंज बाजार में छापेमारी कर दूध, तेल, घी व मखाना समेत कुल सात नमूने संग्रहित किए गए। दुकानों से संग्रहित हुए नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि डीएम के निर्देशन पर मिलावटी पाम आयल बिक्री की रोकथाम के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह के साथ दोनों बाजारों में जांच की गई। इस दौरान महराजगंज से एक पाम ऑयल, एक मखाना और दो घी का नमूना संग्रहित किया गया। इसी तरह गोपीगंज स्थित बाबा बड़ेशिव मार्ग पर स्थित एक प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई। इसमें एक देशी घी और दो बटर का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित सातों नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों दुकानों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। बातया कि मिलावटी और दूषित खाद्य-पेय पदार्थ की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना तय है। दुकानों पर जांच के लिए विभागीय स्तर से टीम गठित की जा चुकी है। मिलावटी तेल और घी का ब्रिक्री करते जो भी दुकानदार या होटल-ढाबा संचालक पकडे़ जाएंगे उनके खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। शिकायत मिली थी महराजगंज बाजार में इन दिनों दुकानदारों द्वारा जमकर पाम ऑयल की बिक्री हो रही है। मामला संज्ञान में आते ही गठित टीम द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। मिलावटी खाद्य सामग्री का वितरण कहीं भी होता दिखाई दे तो लोग तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारी को दें। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

इनसेट

ठेला-खुमचा पर ज्यादा हो रहा सस्ता तेल का प्रयोग

ज्ञानपुर। ग्रामीण अंचलों में ठेला-खुमचा की दुकानों पर सस्ते पाम ऑयल का उपयोग हो रहा है। समोसा, टिकिया और जलेबी छानने में सस्ते तेल का प्रयोग दुकानदार कर रहे हैं। शिकायत मिली थी कि कुछ ऐसे दुकानदार हैं जो पांच लीटर तेल में दो से तीन दिन समोसा, टिकिया छानकर बिक्री कर रहे हैं। मिलावटी और सस्ता खाद्य सामग्री का सेवन कर लोग बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में हर दुकानदारों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह शुद्ध सामग्री तैयार कर ग्राहकों में बिक्री करें.

पवित्र सावन माह को लेकर बढ़ने लगी सख्ती

ज्ञानपुर। पवित्र सावन माह को लेकर खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि सावन माह को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभागीय सक्रियता बढ़ गई है। समस्त दुकानों पर दुकानदार का नाम चस्पा होगा। किसके नाम दुकान विभाग में पंजीकृत है यह हर दुकानों पर चस्पा होगा। ताकि सावन माह में कांवरियों को यह पता चले कि दुकान किसके नाम पंजीकृत है। सावन माह के मद्देनजर दुकानदारों को पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है कि शासन की मंशानुरूप दुकानों पर साफ-सफाई संग शुद्ध खाद्य सामग्री वितरित की जाए.

सामान्य प्रश्न

डीएम के निर्देशन पर किस प्रकार का चेकिंग अभियान चलाया गया?
डीएम के निर्देशन पर मिलावटी तेल बिक्री की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।