Hindi NewsUttar-pradesh NewsBhadoni NewsFood Department Conducts Quality Checks on Bhujia Chana in Bhadohi
खाद्य विभाग की टीम ने दो भूजा चना का नमूना की संग्रहित

खाद्य विभाग की टीम ने दो भूजा चना का नमूना की संग्रहित

संक्षेप:

Bhadoni News - खाद्य विभाग की टीम ने दो भूजा चना का नमूना की संग्रहित विभाग की टीम ने दो भूजा चना का नमूना की संग्रहित विभाग की टीम ने दो भूजा चना का नमूना की संग्रह

Dec 15, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त खाद्य विभाग विवेक मालवीय के नेतृत्व में सोमवार को आधा दर्जन दुकानों पर जांच की गई। नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद भदोही स्थित प्रतिष्ठानों में जांच कर भूजा चना का दो नमूना संग्रहित किया गया। दोनों नमूना लैब भेजा गया, जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि पैकेट वाले भूजा चना में कलर एवं यूरेनिक एसिड तो नहीं मिला है, इसकी जांच की जा रही है। गोपीगंज पालिका परिषद स्थित दो दुकानों से खाद्य विभाग की टीम ने दो भूजा चना का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लैब भेजा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। भूजा चना की बिक्री करने वाले व्यापारी ग्राहकों के सामने भूजकर बिक्री करने का काम करें। जांच में कहीं भी किसी प्रकार के कैमिकल एवं कलर मिलावट होने की शिकायत मिली तो मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। भूजा चना की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य विभाग द्वारा निरंतर जांच अभियान चलता रहेगा। उधर, खाद्य विभाग की जांच से विक्रेताओं में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ताविंदा ने बताया कि दुकानदार ग्राहकों में शुद्ध और ताजा खाद्य पदार्थ की बिक्री करें। इनमें किसी स्तर से लापरवाही एवं मनमानी की शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई होना तय है।