दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

Apr 06, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share

Bhadoni News - भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र में त्रिलोकपुर बुआ जी का इनारा स्थित कपड़े की दुकान में रविवार रात आग लग गई। आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी, जिससे दुकानदार कमालुद्दीन को 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन कई कपड़े जल गए।

दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

भदोही, संवाददाता। औराई कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुआ जी का इनारा स्थित दुकान में रविवार की रात आग लग गई। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। सोमवार को मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। औराई थाना क्षेत्र के भमौरा, निवासी कमालुद्दीन की उक्त स्थान पर कपड़े की दुकान है। रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब दुकान के साथ सफाई कर पंखा बिजली जलाकर बगल की दुकान पर गए तो देखा कि अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई है। बिजली के बोर्ड से निकली चिंगारी से कपड़े के डब्बे और पॉलिथीन जलने लगे।

आग इतनी तेज उठी की काउंटर और गेट तक फैल गई। आसपास के आग एकत्रित हो गए। सूचना पर दमकल कर्मी और यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।फायरमैन राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार कमालुद्दीन का कहना है कि 50 हजार का नुकसान हुआ है। बताया कि सुबह दुकान की साफ सफाई करने के बाद बगल के दुकान पर हाथ मुंह धोने गया। अचानक दुकान में आग लग गई और कटरा में होने के कारण बाल्टी बाल्टी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन बिजली के शार्ट सर्किट से शर्ट, पैंट, स्कूल यूनिफॉर्म बच्चों का बैग सहित बहुत सारे कपड़े जल गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।