बगीचे में लगी आग, जले कई फलदार वृक्ष
Bhadoni News - महराजगंज के तितराही गांव के बगीचे में सोमवार को संदिग्ध आग लग गई। आग से कई आम और कटहल के पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिन्होंने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तितराही गांव स्थित बगीचे में सोमवार को संदिग्ध हाल में आग लग गई। आग की चपेट में आकर कई आम और कटहल के वृक्ष जल गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि तितराही गांव में स्वराज यादव का बगीचा है। अचानक बगीचे से लौ उठता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। शोर मचाते हुए लोग बाल्टी और डब्बा लेकर बगीचे की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन जब तक आग बुझाने का प्रयास शुरू होता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
ऐसे में ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। मामला संज्ञान में आते ही दमकल विभाग के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आकर कई आम, कटहल और सागौन के पेड़ जल गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


