Bhadoni News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों और प्रतिष्ठानों में सज गईं आकर्षक झांकियां

हिन्दुस्तान, भदोही
Follow us on Google News
share

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों, भवनों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक झांकियां सज

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों और प्रतिष्ठानों में सज गईं आकर्षक झांकियां
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों और प्रतिष्ठानों में सज गईं आकर्षक झांकियां

Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों, भवनों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक झांकियां सज गई है। पुलिस लाइन स्थित श्री गणेश मंदिर में बुधवार की देर शाम ही झांकी सजा दी गई थी। गुरुवार की सुबह से ही पुलिसकर्मी तालाब तट के ऊपर रस्सी बांधने के साथ ही चूना छिड़काव करने में लगे रहे।

श्री गणेश मंदिर में प्रत्येक वर्ष भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होता है। एसपी-डीएम समेत अन्य अधिकारी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजन को आते हैं। इस वर्ष आकर्षक झांकियां एक दिन पूर्व ही सजा दी गई थी। मंदिर में रंगाई-पोताई समेत अन्य कार्य पूर्व में पूर्ण हो चुके थे। इसी तरह जिला कारागार, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, दूधनाथ मंदिर, नागेश्वर महादेव समेत विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी चलता रहा। चार सितंबर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsभदोहीBhadoni News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों और प्रतिष्ठानों में सज गईं आकर्षक झांकियां