हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Feb 28, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भदोही
share Share
Follow Us on

Bhadoni News - गोपिगंज में गुरुवार रात दो बाइकों की टक्कर के बाद 25 वर्षीय सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर है, क्योंकि वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रहते थे। पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है।

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित इंटर कालेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइक की टक्कर गुरुवार की रात को हुई थी। जिसमें 25 वर्षीय सोनू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में युवक की मौत शनिवार को हो गई। जिसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। गोपीगंज पड़ाव स्थित इंटर कालेज के सामने गुरुवार की रात दो बाइक की आमने सामने हुई हुई थी। टक्कर में थाना क्षेत्र के घूरीपुर निवासी रतनलाल और महादेवपुर चंद्रपुरा निवासी सोनू कुमार यादव घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया था।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनू कुमार यादव की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को सोनू की मौत हो गई। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो गया था। मृतक अपनी मां के साथ ननिहाल निबिहा कोइरौना में रहते थे। परिवार के इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पुलिस दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया था। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले में रपट दर्ज किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।