Bhadoni News: एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे लगाया जाम
Bhadoni News: शनिवार रात कटका पड़ाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक अज्ञात वाहन ने विपत बिंद को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने एनएच-19 पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटका पड़ाव के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-19 पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही कछवां पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि कटका गोदाम निवासी 42 वर्षीय विपत बिंद शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धक्का मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल विपत को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी कछवां भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जाम लगा दिया, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जाम खत्म होते ही वाहनों का संचालन बहाल हो गया।


