खेत में गिरी धान फसल को देख किसान चिंतित
ज्ञानपुर, संवाददाता। खेत में गिरा धान फसल को देख किसानों की चिंता बढ़ती जा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भदोहीSun, 12 Nov 2023 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें
ज्ञानपुर, संवाददाता।
खेत में गिरा धान फसल को देख किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। चकवा गांव के पास कई बीघा धान की तैयार फसल खेत में गिर गई है। गिरी फसल को देख किसान कैसे कटाई करें यह चिंता उन्हें सताए जा रही है। हालांकि कुछ किसान धान फसल को गिरने से बचाने को बांध दिए हैं।
किसानों की माने तो एक माह पूर्व तेज हवा संग हुई बारिश से धान की फसल गिर गई थी। तभी से खेत में धान का फसल गिरा पड़ा है। फसल पककर तैयार हो गया है लेकिन कटाई कैसे हो यह चिंका कृषकों को सताए जा रही है। गिरी फसल से किसान कैसे कटाई करें यह समझ नहीं पा रहे हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
